फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डिप्टी सीएम कल करेंगे चुनावी सभा, भाजपा नेताओं का होगा जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के नामांकन को पार्टी ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है। नामांकन के मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के अलावा तीन मंत्री भी शामिल होंगे। नामांकन के बाद उप मुख्यमंत्री लंका मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर पार्टी के स्तर से तैयारी की जा रही है। भाजपा प्रत्याशी दस मई को नामांकन करेंगे। नामांकन के पहले आईटीआई मैदान तुलसीपुर से जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश के मंत्री रवींद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु और गिरीश चंद्र यादव शामिल होंगे। नामांकन के बाद लंका मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय का नामांकन 10 मई को होगा। नामांकन जुलूस आईटीआई मैदान तुलसीपुर से नामांकन स्थल के लिए प्रस्थान करेगा। इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी सभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें