फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बूम टूटने से 12 मिनट आउटर पर खड़ी रही डेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। गाजीपुर-आजमगढ़ स्टेट हाईवे पर पश्चिमी रेलवे क्राॅसिंग के बूम में मंगलवार को टोटो ने टक्कर मार दी। इससे बूम टूट गया। इसके बाद आरोपी चालक टोटो लेकर मौके से फरार हो गया। बूम टूटने से वाराणसी जा रही डेमू ट्रेन लगभग 12 मिनट आउटर पर खड़ी रही। सुबह 8.50 बजे मऊ से वाराणसी जाने वाली डेमू ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली थी। इसको लेकर गेटमैन बलराम यादव ने रेलवे क्राॅसिंग का गेट बंद कर दिया। इसी बीच तेज रफ्तार एक टोटो रेलवे क्रासिंग के बूम से टकरा गया। गेटमैन बलराम यादव ने इसकी सूचना दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर दी। इसके कारण वाराणसी जा रही डेमू ट्रेन लगभग 12 मिनट आउटर पर खड़ी रही। ग्रामीणों ने स्लाइडर खींचकर किसी तरह गेट को बंद किया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। गेटमैन बलराम यादव ने बताया कि टोटो के नंबर का फोटो खींचकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। वहीं दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बूम की मरम्मत की गई। आरपीएफ प्रभारी मऊ अजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें