फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धान के दाम के लिए व्यापारी के घर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के गंगारामपुर के किसानों ने शुक्रवार को जगतपुर गांव में एक व्यापारी के घर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि तीन महीने पूर्व जगतपुर गांव के दो सगे भाई 15 से अधिक किसानों से धान लिया। किसान कंपोटर ने बताया कि पैसा देने की बजाए केवल चेक देकर गुमराह कर दिया गया। बैंक में चेक देने के बाद चेक देने वाला ही बैंक में जाकर शिकायत दर्ज कराया कि चेकबुकर चोरी हो गया है। जिसकी वजह से बैंक ने चेक को फ्रीज कर दिया। किसानों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाकर धान का पैसा दिलाने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, सुशीला देवी, शीला देवी, इनरी देवी, जनता देवी, सपोला देवी, सभाजीत, आसाराम यादव, चिंतामणि, हौसला यादव, रामकिशन यादव, हीरालाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें