फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भुगतान के लिए प्रदर्शन, प्रधान ने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
-सकते में आ गए अफसर, बीडीओ पर लगाए आरोप
विज्ञापन

-एसडीएम और डीसी मनरेगा के समझाकर कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
शादियाबाद /मनिहारी। पिछले कई माह से मनरेगा के कार्यों का भुगतान न होने से नाराज मनिहारी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान हंसराजपुर के ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र गुप्ता ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जिसे देखकर मौजूद पुलिस और अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जखनियां कमलेश कुमार सिंह और डीसी मनरेगा के समझाने और भुगतान कराने का आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
ग्राम प्रधानों का आरोप है कि बीडीओ मनिहारी अनुराग राय मनमानी कर रहे हैं। गांव में कराए हुए कार्यों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिस वजह से तंग आकर आज हम लोगों को ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। इस दौरान सीओ भुड़कुड़ा रविंद्र कुमार वर्मा, थाना प्रभारी महेश पाल सिंह के साथ आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु, जयप्रकाश यादव, अरविंद यादव, अखिलेश यादव, प्रेमचंद्र यादव, रविंद्र कुमार यादव, अरविंद यादव उर्फ नन्हे, ज्ञानेंद्र गुप्ता, संजय यादव,गुड्डू कश्यप,अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस बारे में उपजिलाधिकारी जखनिया कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों को कई महीनों से मनरेगा का भुगतान नहींं हुआ था, जिससे प्रधान नाराज होकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। यहां अभी नये बीडीओ आए हैं, मैंने उनसे वार्ता की है। पिछले बीडीओ के कार्यकाल का जो भी भुगतान नहीं हुआ है उसे प्रधानों के खाते में भेजे जाने के बारे में बात हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें