फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंडी को कृषि उत्पादन मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
निजीकरण एवं ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने के विरोध में सेवराई निबंधन कार्यालय में प्रभारी सब रजिस्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के सरैला रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी के व्यापारियों ने मंडी को कृषि उत्पादन मंडी परिसर में स्थानांतरित किए जाने की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में फल-सब्जी व्यवसाई समिति के बैनर तले व्यापारियों ने मंगलवार को सेवराई के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समिति के अध्यक्ष नूर मोहम्मद के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान में फल एवं सब्जी मंडी घनी आबादी के बीच संचालित हो रही है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों के संचालन में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों की इस मांग को नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिलदारनगर इकाई के अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने भी समर्थन दिया है। इस संबंध में सेवराई के एसडीएम संजय यादव ने बताया कि व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लिया गया है। मामले में शासन से पत्राचार किया जा रहा है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निजीकरण एवं ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने के विरोध में सेवराई निबंधन कार्यालय में प्रभारी सब रजिस्ट- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें