फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शराब की दुकान स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला उद्योग बंधु/व्यापार बंधु की बैठक मंगलवार को राइफल क्लब में हुई। बैठक में लखनऊ में मुख्यमंत्री की ओर से इन्वेस्ट यूपी के नए कार्यालय का उद्घाटन करने का कार्यक्रम लाइव देखा गया। राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत और नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल की ओर से निवेशकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विश्वकर्मा योजना के श्रम सम्मान के तहत दर्जी ट्रेड के लाभार्थियों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। सचिव/उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या ने बताया कि बैठक में उद्यमियों ने डीएम आर्यका अखौरी से अनुरोध किया कि राजकीय औद्योगिक क्षेत्र नंदगंज के गेट के सामने से शराब की दुकान को कहीं और जगह स्थानांतरित किया जाए। डीएम की ओर से आश्वासन दिया गया कि नए सत्र अप्रैल में शराब की दुकान को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वहीं जिले में प्लेज पार्क को विकसित करने पर जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें