जमानिया के सीएचसी का निरीक्षण करते प्रभारी सीएमओ डॉ राम कुमार। संवाद
गंगौली। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के गंगौली गांव में खेल के मैदान की पैमाइश को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को एसडीम संजय कुमार कुशवाहा को पत्र सौंपकर दोबारा निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग की। साथ ही अधिक जो लोग छह दशक से उस भूमि पर बसे हैं, उनको न हटाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परवेज उर्फ धन्नू ने बताया कि मौजा गंगौली परगना मुहम्मदाबाद स्थित खेल के मैदान की पैमाइश राजस्व विभाग ने 9 सितंबर को की थी। आरोप है कि इस पैमाइश में निर्धारित सीमाओं का सही पालन नहीं किया गया इससे आसपास की आबादी प्रभावित हो रही है। खेल के मैदान की चौहद्दी सीमा गंगौली व खजुहां के बीच जो चिन्हित की गई है वह गलत है। इस संबंध में पहले भी लेखपाल और कानूनगो को अवगत कराया गया था लेकिन अब तक सीमा का सही निर्धारण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने मांग किया कि गंगौली से सटे अन्य मौजों के लेखपालों व राजस्व टीम को शामिल कर पुनः सही सीमा निर्धारण के साथ पैमाइश कराई जाए। एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि सामान्य श्रेणी उसर बंजर नवीन परती में किसी का मकान बना पाया गया, उसकी पात्रता होगा तो विचार किया जाएगा। उसी जगह बंदोबस्त कर दिया जाएगा। इस जगह पर आरक्षित श्रेणी में किसी का मकान बना पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।