फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चिलचिलाती धूप में लस्सी, मट्ठा और बेल की रस की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। चिलचिलाती धूप का सितम जारी है। इसके कारण लोगों का हाल-बेहाल है। दो-तीन दिनों तक राहत रहने के बाद शनिवार को फिर से पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया। इसके कारण शनिवार को मौसम काफी तल्ख रहा। धूप से बचने के लिए लोगों को सड़क पर तरह-तरह के जतन करते हुए देखा गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.7 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों धूप का तेवर और भी तीखा होगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए लोग दिन में चिकनाईयुक्त बाहर के खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज कर रहे हैं। इसके जगह पर लोग पेय पदार्थों को तवज्जों दे रहे हैं। इसके कारण बाजार में लस्सी, मट्ठा, छाछ, गन्ने, सत्तू और बेल के रेस की अधिक बिक्री हो रही है। इसके कारण इनके दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ फास्टफूड की दुकानों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। पीजी कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 40.7 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें