फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पत्रक सौंपकर उठाई मानदेय की मांग

विज्ञापन
एडीओ एजी अशोक कुमार सिंह को पत्रक सौंपतीं मनरेगा की महिला मेठ। संवाद
विज्ञापन
करंडा। मनरेगा महिला मेटों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी सुषमा यादव को संबोधित पत्रक एडीओ एजी (कृषि विकास अधिकारी) अशोक कुमार सिंह को सौंपा। पत्रक के माध्यम से उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर संगठन 18 नवंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहा है। प्रमुख मांगों में मनरेगा में 20 मजदूरों की अनिवार्यता समाप्त करने और महिला मेठों को मासिक मानदेय देने की व्यवस्था लागू करना शामिल है। वहीं एडीओ एजी ने बताया कि मनरेगा महिला मेठों का पत्रक प्राप्त हुआ है। इसको उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। इस मौके पर रीना, इंद्रावती देवी, किरन देवी, लालमुनि, सरोज देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें