फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशवाहा मौर्य परिवार कल्याण महासंघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक रविवार को कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें एक नवंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन समाप्त करने को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष शिवजी वर्मा एवं वरिष्ठ बसपा नेता धनंजय मौर्य ने कहा कि प्रशासन की ओर से हमारी सभी मांगों को मान लिया गया है। इस कारण से धरना-प्रदर्शन करना उचित नहीं है। इस पर सर्वसम्मति से उपस्थित लोगों ने धरना स्थगित किए जाने का निर्णय लिया। इसके बाद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और विधायक सुनीता सिंह की उपस्थिति में उपजिलाधिकारी भारत भार्गव से प्रशासन द्वारा मांगों को मानने के लिए आभार जताया। धरना स्थगित करने से संबंधित पत्रक सौंपा। इस अवसर पर मुरली कुशवाहा संतोष कुशवाहा रामेश्वर कुशवाहा विश्वप्रकाश यशवंत मौर्य बृजेश कुमार सिह जीएस मौर्य सत्यम नारायण कुशवाहा धर्मेंद्र कुुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें