फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से इकलौते पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट पर शुक्रवार को स्कूल से लौटने पर दोपहर बाद दोस्तों संग नहाने गए लोदीपुर निवासी फैजान शाह (8) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। परिजन शव को बिना पुलिस को सूचना दिए घर वापस लेकर चले गए। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया था। कुछ देर बाद फैजान को अपने साथ न देखकर दोस्त हैरान हो गए और उसे खोजने लगे,कुछ पता नहीं चलने पर वह चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद फैजान का शव को नदी से बाहर निकाला। परिजन शव को लेकर घर चले गए। फैजान माता पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें