फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोखरे में नहा रहे किशोर की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के तारनबाध गांव में पोखरे में स्नान करने गए एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिवार के सदस्यों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
गांव निवासी आशीष उर्फ कल्लू (16) सुबह मित्र के यहां जाने की बात कहकर निकला। काफी देर हो जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश में परिजन जुट गए। इधर कुछ दूरी पर पोखरी पर भीड़ देख परिवार के लोग भी रुक गए। पोखरी के पास खड़े लोगों ने बताया कि एक किशोरी स्नान करते समय डूब गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला है और आनन फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गये। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन

इनसेट
पिता ने मना किया था बेटे को जाने से
जमानिया। हादसे में बेटे की मौत से पिता संतोष सिंह बदहवास से हो गए हैं। उन्होंने बिलखते हुए बताया कि आशीष उनकी इकलौती संतान था, जो पढ़ने में काफी होनहार था। घर से निकलते समय उसे मना किया, लेकिन बात को अनसुना कर निकला। काफी देर होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें