फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अस्पताल से पत्नी को देखकर आ रहे अधेड़ की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, कछुहरा पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। थाना क्षेत्र के कछुहरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात सड़क पार कर रहे किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दुल्लहपुर थाना के धर्मागतपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव (58) की बीमार पत्नी रमावती देवी मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पत्नी को अस्पताल में देखने के बाद राजेंद्र यादव किसी सवारी वाहन से कछुहरा पेट्रोल पंप पर आकर उतरे थे।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े दस बजे वह सड़क पार कर रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे वह सड़क पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र मरदह पहुंचाया ।
वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बेटे आजाद यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
-

ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार घायल
जमानिया। किशुनीपुर गांव से पास रविवार को ट्रक को ओवरटेक कर रहा बाइक सवार सामने से आ रही बाइक से टकराकर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

धरममरपुर गांव निवासी विपिन यादव (26) बाइक से रविवार को अपनी बुआ के यहां गया था। दोपहर बाद वह वापस घर जा रहा था। अपराह्न तीन बजे किशनपुर गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर कर दिया गया। डॉ अमित चौरसिया ने बताया कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें