खानपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ गुड्डू (55) की रविवार की रात वाराणसी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। राजकुमार ने गांव सभा रामपुर में प्रधान पद के लिए इस बार अपना नामांकन किया था। नामांकन के बाद घर वापस आने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुबह परिजनों ने जौहरगंज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनकी मौत गांव में हड़कंप मचा हुआ है।