फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मलसा गांव में मंगलवार की देर रात छत से गिरकर विवाहिता की मौत हो गई। मायके एवं ससुराल पक्ष की सहमति पर परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेकर सुल्तानपुर गंगा घाट पहुंचे। इसी बीच मुहम्मदाबाद सीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक विभा तिवारी (22) रात में खाना खाकर छत पर सो रही थीं। अचानक उठी और अनियंत्रित होकर आंगन में गिर गई। उधर विवाहिता की सास अनिता दुबे कीशोर सुनकर परिजन विवाहिता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य मुहम्मदाबाद लेकर आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही विवाहिता के पिता शिव प्रकाश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों की सहमति से परिवार के सदस्य दाह संस्कार के लिए शव लेकर सुल्तानपुर गंगा घाट पहुंचे। इसी बीच किसी ने हत्या की सूचना भांवरकोल पुलिस और मुहम्मदाबाद सीओ विनय कुमार गौतम को दे दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई एवं गंगा घाट पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने तहरीर के माध्यम से बताया कि पुत्री की छत से गिरने से मौत हुई है। सीओ विनय गौतम ने बताया कि एहतियात के तौर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें