फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक किसमतिया देवी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव की मां पूर्व विधायक किसमतिया देवी का लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को निधन हो गया। घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विधायक डा. विरेंद्र यादव ने बताया कि कई दिनों से बीमार मां किसमतिया देवी का लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था। मालूम हो कि परिसीमन के बाद 2012 में नव सृजित जंगीपुर विधानसभा का चुनाव कराया गया था। इस पहले चुनाव में सपा प्रत्याशी कैलाश यादव ने जीत हासिल की थी। जिनका फरवरी माह में निधन हो गया था। इस सीट पर उपचुनाव के तहत 16 मई 2016 को कराए उपचुनाव में किसमतिया देवी ने जीत दर्ज की थी। उधर, किसमतिया देवी के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी ने अपना एक मजबूत सिपाही खो दिया है। शोक जताने वालों में अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, दिनेश यादव, सिकंदर कनौजिया, नरेंद्र कुशवाहा, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अशोक कुमार बिंद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें