फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कारगिल बलिदानी की मनाई गई पुण्यतिथि

विज्ञापन
कारगिल बलिदानी संजय यादव की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करती वीरनारी राधिका यादव, पुत्र गौरव यादव व अ - फोटो : 1
विज्ञापन
देवकली। कारगिल शहीद संजय यादव की 27वीं पुण्यतिथि धनईपुर में मंगलवार को मनाई गई। कारगिल शहीद संजय यादव की पत्नी राधिका यादव, पुत्र गौरव यादव, भाई अजय यादव, सौरभ यादव, बाबा दुखरन यादव, कारगिल शहीद रामविलास यादव की पत्नी पुष्पा यादव, सरोज यादव, संत घनश्यामाचार्य उर्फ बालक स्वामी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व सैनिकों की ओर से जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। शौर्य सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुब्बा यादव ने कहा कि गाजीपुर की धरती अमर शहीदों की जन्मभूमि है। यहां के नौजवानों ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहूति दे दी, लेकिन भारत मां पर आंच नहीं आने दिया। इस मौके पर श्रीराम यादव, देवी प्रसाद यादव, सच्चेलाल यादव, सतेंद्र यादव, सुदर्शन यादव, भवंर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें