फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड से ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में रविवार की रात नकाबपोश हमलावरों ने रॉड से हमलाकर एक ऑटो चालक एवं उसके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विवेचना में जुट गई है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी ब्रह्मलाल (40) ऑटो चलाता है। प्रतिदिन की तरह वह रात करीब नौ बजे रामलीला मैदान में ऑटो खड़ा कर पास ही घर चला गया। देर रात कुछ नकाबपोश रामलीला मैदान पहुंचे और खड़े ऑटो में तोड़फोड़ करने लगे। आवाज सुनकर ब्रह्मलाल जब वहां पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर जब उसका भाई जयशंकर अग्रहरी उसे बचाने पहुंचा तो हमलावारों ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। उधर मुहल्ले के लोग और पुलिस टीम जब-तक घटना स्थल पर पहुंचती हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां ब्रह्मलाल को अभी तक होश नहीं आया है। थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह ने बताया कि घायल के भाई जयशंकर अग्रहरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमलावरों तक पहुंचने को कोई न कोई सूत्र जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें