फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कान्हा गोशालाओं के लिए तय की समयसीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन और संचालन प्रबंधन को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में हुई। डीएम ने पशुओं के लिए अगस्त के भरण-पोषण एवं सहभागिता योजना में समिति द्वारा अनुमोदित धनराशि को स्वीकृति प्रदान की। साथ ही निर्माणाधीन वृहद गोवंश आश्रय स्थल पिपनार, कान्हा गोशाला जमानिया एवं सादात को पूर्ण कराने, भूसा एवं साथ-साथ चोकर व दाना की उपलब्धता, स्वास्थ्य परीक्षण व लंपी स्किन डिजीज से बचाव/टीकाकरण, क्रिटिकल गैप्स योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि भरण-पोषण योजना के तहत अगस्त के लिए 34 गो-आश्रय केंद्रों के 2620 गोवंश और सहभागिता योजना के तहत अगस्त में 596 गोवंश की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा सौभाग्य योजना के तहत पशुओं को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए जाने के बारे में जानकारी ली। साथ ही पशु चिकित्साधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी एक टीम बनाकर जांच का निर्देश दिया।
उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस योजना के तहत कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के परिवारों में दुधारू पशुओं की सुपुर्दगी की जाए। साथ ही पशुओं का बराबर वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए। यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही तय है। सहभागिता योजना के तहत पशुपालकों को समय से भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला जमानिया को 10 अक्टूबर एवं कान्हा गोशाला सादात को 15 अक्टूबर तथा वृहद गोशाला पीपनार को अक्टूबर के अंत तक पूर्ण कराकर पशुओं को संरक्षित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि राजमार्गों पर किसी भी दशा में निराश्रित गाोवंश विचरण करते न पाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें