फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नाले में किशोर का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नाला में बृहस्पतिवार को एक किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजन रोते बिलखते रहे। उरहां जगदीशपुर मठिया गांव निवासी मुकेश राजभर (15) सुबह घर से साढ़े 11 बजे गांव के एक युवक की साइकिल पर बैठकर क्रिकेट खेलने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के तरफ गया था। इधर उसका बड़ा भाई योगेश एवं अन्य मित्र रोहित आधा घंटा बाद घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकले, लेकिन मुकेश का पता न चलने से सब घर वापस चले आए। शाम तीन बजे एक्सप्रेस-वे से किसी ने पुलिस को फोन करके बताया कि शहाबुद्दीनपुर गांव के पास पानी निकासी के लिए बनी नाला में एक किशोर पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से निकालकर थाने ले आए। इधर मौके पर मौजूद लोगों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि मृतक डाढ़ी के नीचे कटा हुआ था। किशोर नाला फांदते समय फिसल मुंह के तरफ गिरा होगा और गंभीर चोट लगने के साथ बेहोश हो गया। इधर अधिक ठंड के कारण काफी देर तक पानी में रहने से उसकी मौत हो गई होगी। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें