मुहम्मदाबाद। बच्छलकापुरा रामपुर पीपापुल पर असंतुलित होकर गंगा में गिरे बाइक सवार युवक का शव शुक्रवार को भांवरकोल विकासखंड के शेरपुर ग्राम पंचायत के छनबेइया के पास गंगा में उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जमानिया थाना क्षेत्र के महुआरी पोस्ट बेटाबर निवासी बाइक सवार बृजबिहारी सिंह यादव (30 वर्ष) अपने गांव से अपनी ससुराल मुहम्मदाबाद कोतवाली अन्तर्गत मुर्की अगाध जा रहा था। बच्छलकापुरा रामपुर पीपापुल पर बुधवार को बाइक असंतुलित होकर पलट गई। बृजबिहारी गंगा नदी में गिर गया जबकि बाइक स्टार्ट हालत में पुल पर पड़ी रही। तीसरे दिन उसका शव घटनास्थल से काफी दूर उतराया हुआ मिला।