फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवक और बालक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
डूबे बालक का शव गांव के पास ही गंगा में उतराया मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। गांव के नरवा गंगा घाट पर मंगलवार की दोपहर गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे बालक का शव लगभग 26 घंटे बाद गांव के मठिया घाट पर उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर विधिक कार्रवाई की।
बता दें कि गांव के पूर्वी गरीब बस्ती निवासी मोहित राम (11) पुत्र ज्योति प्रकाश राम मंगलवार को की दोपहर में अपने दोस्तों के साथ नरवा घाट पर गंगा स्नान करने गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण मोहित गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया लेकिन तब तक वह डूब गया। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने अपने स्तर से प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आसपास के मल्लाहों की मदद से खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चल पाया। घटना के बाद से ही परिजन और पुलिस घाट पर मौजूद रहे। करीब 26 घंटे बीत जाने के बाद गांव के मठिया घाट के पास किसी ने शव उतराया हुआ देखा तो इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी शिनाख्त की। इस बाबत कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि गांव के मठिया घाट से डूबे बालक का शव मिला है। पंचनामा कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


-
गंगा में डूबे दूसरे युवक अमन का शव मिलागंगा में डूबे दूसरे युवक अमन का शव मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा घाट पर डूबे युवकों में से दूसरे युवक अमन कुशवाहा का शव बुधवार को दोपहर बरामद हो गया। बरेसर थानान्तर्गत बरेजी गांव की एक महिला का मंगलवार को अंतिम संस्कार करने गए दो युवक नदी में नहाते समय डूब गए थे। जिसमे से एक युवक तारकेश्वर सिंह का शव घटना के कुछ देर बाद मिल गया था लेकिन दूसरे युवक अमन कुशवाहा का पता नहीं चल पाया था। जिसे ढूढने के लिए वाराणसी से एसडीआरएफ की टीम लगी थी जिसने अथक प्रयास करके बुधवार को दिन में 11 बजे घटनास्थल के 50 मीटर दूर पूर्व में बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अमन कुशवाहा के पिता रामभजन कुशवाहा की पिछले साल निधन हो गया था। वह बरेजी अपने ननिहाल में रह कर पढाई कर रहा था और इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर आगे की पढ़ाई की तैयारी में जुटा था। उसका शव मिलने की खबर मिलते ही उसकी माता कुसुम देवी एवं बहन अन्नू दहाड़े मार कर बिलखने लगी। अमन अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें