फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, ढाई लाख के कर्ज था परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के बैरक मुतलके सराय धनेश गांव में शुक्रवार की देर रात पीपल के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि युवक ने कई समूहों से ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था। उनके एजेंट घर पर आकर बार-बार परेशान करते थे। इस कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बैरक मुतलके सराय धनेश गांव निवासी हरिश्चंद्र राम (35) अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने सोचा कि वह कहीं आसपास गया होगा। रात होने पर भी जब वह घर नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन, पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर अन्य लोग भी खोजबीन में जुट गए। इसी क्रम में लोग मगई नदी के किनारे पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि पीपल के पेड़ की डाली से साड़ी के फंदे से हरिश्चंद्र राम लटका है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई जयप्रकाश ने बताया कि हरिश्चंद्र राम प्राइवेट समूह के कई बैंकों से कर्ज ले रखा था। बैंकों के कर्मचारी आए दिन घर आकर उसे परेशान करते थे। वह हृदय रोगी था। पूरा पैसा उपचार कराने में खर्च हो जाता था। बैंकों के एजेंटों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। इसको लेकर थाने में तहरीर दी गई है। मृतक की पत्नी सीमा देवी की तीन बेटी और एक बेटा है। उन्होंने बताया कि मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह से गृहस्थी चलाई जाती है। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें