फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के प्रजापति बस्ती निवासी पवन उर्फ सोनू प्रजापति (28) का शव रविवार की शाम कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला।
विज्ञापन

प्रजापति बस्ती निवासी पवन उर्फ सोनू प्रजापति की पत्नी अंशु देवी अपने भाई की शादी में शामिल होने कुछ दिन पूर्व मायके गई थी। पवन के साले की बारात जानी थी। सोनू को साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल जाना था। उसके घर पर न दिखाई पड़ने पर पिता बालेश्वर उसकी तलाश गांव में कर रहे थे। घर से थोड़ी दूरी पर भूसा रखने के लिए बने टिन शेड के कमरे में सोनू का शव देखकर उसके पिता चीखने लगे। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें