थाना के क्षेत्र ताहिरपुर बरेंदा गांव में शुक्रवार को युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इकलौते पुत्र की हुई मौत से परिजन बिलख पड़े। युवक ने किन कारणों से उक्त कदम उठाया, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। गांव निवासी विजय बहादुर सिंह (30) बृहस्पतिवार की देर शाम बाजार से सब्जी और अन्य सामान लेकर घर आया और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब मां सुशीला देवी उसे जगाने उसके कमरे में गई तो पुत्र का शव फंदे से लटकता देख शोर मचाते हुए अचेत होकर गिर पड़ी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही मायके से पत्नी चांदनी भी अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल पहुंच गई और शव देख रोने- बिलखने लगी। विजय मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी वर्ष 2020 में भदौरा क्षेत्र के अमौरा गांव में हुईथी। वह कबड्डी का स्टेट चैंपियन रहा था। कासिमाबाद सीओ बलिराम भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी।