फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी
विज्ञापन

इंटर काॅलेज में आश्रित पर चपरासी के पद पर तैनात था अधेड़
नौकरी के चलते ताड़ीघाट में ही रहता था, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी में सोमवार को एक इंटर काॅलेज में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर सुबह यात्रियों एवं अन्य लोगों का आवागमन बना हुआ था। तभी उन्हें झाड़ी में एक अधेड़ का शव दिखा। देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद मृतक की पहचान राजेश कुमार कश्यप (50) निवासी पीरनगर शहर कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई।
विज्ञापन

इधर जानकारी होते ही वाहन से परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। मृतक की छोटी बहन मीना देवी ने पुलिस को बताया कि तीन भाइयों में मृतक सबसे बड़ा था। वह ताड़ीघाट स्थित एक इंटर काॅलेज में मृतक आश्रित पर चपरासी के पद पर तैनात था। नौकरी के चलते ही वह ताड़ीघाट में रहता था। वह इस सुनसान जगह किन परिस्थितियों में पहुंचे इस बारे में पता नहीं चला।
उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी बाजार निवासी सुनीता से हुई थी। उनके एक भी पुत्र नहीं है। मृतक और उनकी पत्नी का काफी दिनों पहले ही रिश्ता खत्म हो चुका है। वहीं कर्मचारी की हुई अचानक मौत को लेकर लोगों विभिन्न तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें