फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भदौरा सीएचसी परिसर में अधेड़ का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में रविवार को एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिलदारनगर खडवल गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की सुबह अस्पताल खोलने के बाद चौकीदार अस्पताल परिसर की सफाई कर रहा था कि इसी दौरान झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का क्षत विक्षत नग्न अवस्था में शव दिखाई पड़ा। आनन-फानन में उसने इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रवि रंजन को दी। उन्होंने शव मिलने की जानकारी अधीक्षक के साथ पुलिस को दी।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कोई हत्या की आशंका जता रहा था तो पुलिस अर्ध विक्षिप्त अवस्था में मौत की वजह मान रही है। वहीं दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खडवल गांव निवासी समारू राजभर ने मृतक की पहचान विजय राजभर (55) पुत्र हरिवंश राजभर के रूप में की।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतक बीते दो मार्च से ही घर से लापता था। इन्हें रिश्तेदारों के साथ ही आसपास के इलाकों में तलाश की जा रहा थी। इस संबंध में गहमर कोतवाल प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें