फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: संदिग्ध हाल में मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल थाना क्षेत्र के धनेठा गांव में रविवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिला। सोमवार को पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बीरपुर गांव निवासी देवप्रसाद पासवान ने अपनी पुत्री सिम्पी (24) का विवाह 2018 में धनेठा गांव निवासी अवधेश पासवान के पुत्र हरिओम से की थी। मृतका के पिता देवप्रसाद ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद तो कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक चलता रहा। कुछ दिन बाद ससुराल वाले पुत्री से एक लाख रुपये की मांग करने लगे।
इस बात को लेकर ससुराल के लोग पुत्री सिम्पी को मारने पिटने के साथ प्रताड़ित करते थे। पुत्री के कहने पर 50 हजार रुपये भी भेजवा दिया। बावजूद वह और पैसे के लिए आए दिन उसके साथ मारपीट एवं उसका उत्पीड़न करने लगे। आखिर उत्पीड़न से अजीज पुत्री सिंपी ने जान दे दी। इधर सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद तहसीलदार विजय प्रताप सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम बहादुर सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता देवप्रसाद पासवान की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर एवं देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया। मुहम्मदाबाद सीओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें