फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: दिलदार नगर रेलवे स्टेशन पर पानी भरे टंकी में मिला बच्चे का शव, बदन पर नहीं था कोई कपड़ा

Mon, 29 May 2023 05:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

 दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पैनल रूम के पीछे शौचालय के पानी भरे टंकी में सोमवार को एक बच्चे का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। बदन पर कपड़ा नहीं था। घंटों की मशक्कत के बाद जीआरपी ने बच्चे की शिनाख्त की। 
विज्ञापन
पानी भरे टंकी के पास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पैनल रूम के पीछे शौचालय के पानी भरे टंकी में सोमवार को एक बच्चे का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। बदन पर कोई कपड़ा नहीं था।  सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे की शिनाख्त चंदौली जनपद के धीना थाना के सिलौटा गांव निवासी बटुका (10)के रूप में हुई। वह यहां तक कैसे आया यह साफ नहीं है। घटना हादसा है या कुछ यह भी अभी साफ नहीं है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पैनल रूम के पीछे शौचालय बनाया गया है। उसकी टंकी में पानी भर कर खुला छोड़ दिया गया है। सोमवार सुबह आस-पास के लोग किसी काम से जब टंकी के पास पहुंचे तो देखा कि करीब 10 वर्षीय एक बच्चे का शव उतराया हुआ है। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। टंकी में शव मिलने की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने टंकी में उतराए बालक के शव को पानी से निकाला। काफी प्रयास के बाद भी बच्चे की शिनाख्त हुई। जीआरपी ने शव को सुरक्षित रखने के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ओझा ने बताया कि टंकी में पानी भरा था। उसमें एक 10 वर्षीय बालक का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें