फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगी में कूदे युवक का शव उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भितरी कस्बा के पास पुल से गांगी नदी में कूदे युवक का शव मंगलवार को बासूपुर गांव के सामने उतराया मिला। मृतक की पहचान रईसपुर गांव के निवासी के रूप में हुई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। भितरी पुल से बीते 20 सितंबर को एक युवक ने गांगी नदी में छलांग लगा दी थी। काफी छानबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। बासूपुर गांव के सामने नदी में उतराया मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। परिजनों ने उसकी पहचान रईसपुर गांव निवासी राहुल यादव (24) के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें