फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसो नदी में कूदे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के मऊ-गाजीपुर मार्ग स्थित पुल से बेसो नदी में बृहस्पतिवार को कूदे युवक का शव शुक्रवार की शाम बघोल गांव के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच गुरु सेवक नगर निवासी बेलाल कुरैशी (18) देर शाम परिजनों से बाजार जाने की बात कह कर गया था। देर रात घर वापस नहीं लौटा। उधर पुल से बेसो नदी में किसी युवक के छलांग लगाने की सूचना पर परिजन किसी अनहोनी को लेकर रातभर परेशान रहे। पुलिस घटना दूसरे दिन गोताखोरों एवं नाविकों की मदद से नदी में कूदे युवक की तलाश में जुटी हुई थी। शाम तीन बजे बघोल गांव के पास जाल में फंसे शव को जब बाहर निकाला गया तो परिजन बिलख पड़े और युवकी की शिनाख्त बेलाल के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने नदी में छलांग लगाकर क्यों आत्महत्या की है। परिजन भी इस संबंध में अनभिज्ञता जता कर रहे हैं। फिलहाल छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें