फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे युवक का उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के नरवा घाट पर सावन के प्रथम सोमवारी पर गंगा में नहाते समय डूबे किशोर का शव दूसरे दिन मंगलवार को घटना स्थल से 200 मीटर आगे उतराया मिला। किशोर का शव पानी से बाहर आते ही परिजन धाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना देकर शांत कराया। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बीते 18 जुलाई को खुदरा-पथरा गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ छोटू (14) सावन के प्रथम सोमवार पर अपने मित्र निखिल कुमार के साथ गहमर के नरवा गंगा घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। गंगा में नहाते समय उसका पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया था। दोस्त निखिल उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा और वह भी डूबने लगा था। इधर आस-पास नहा रहे लोगों ने किसी तरह से निखिल को तो बचा लिया था, लेकिन सुमित तब तक डूब चुका था। इस घटना के बाद घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से तलाश में जुट गई, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। करीब 24 घंटे बाद दूसरे दिन किशोर का शव घटना स्थल से करीब 200 मीटर पूर्व पानी में उतराया मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन पहुंच गए और किशोर का शव देखकर रोने- बिलखने लगे। पुलिस ने शव को गंगा से बाहर निकलवाया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें