फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के शव की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के भुवापुर में बेसो नदी के किनारे झाड़ी में मिले अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त दो दिन बाद भी नहीं हो पाई है। पुलिस जहां सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। वहीं सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों में मृतका का पोस्टर लगाकर शिनाख्त करने में जुटी है। गैर जिलों की पुलिस से भी सहायता ली जा रही है। मालूम हो कि भुवापुर गांव के बाहर बेसो नदी के किनारे झाड़ी में 19 मई को अज्ञात युवती का शव मिला था। मृतका के गले पर रस्सी के निशान भी पाए गए थे। इस पर पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताने के साथ शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। बाद में शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया था। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टर लगाकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें