दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर प्रथम में बुधवार को एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। गांव निवासी जनार्दन राम (28) मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। वह मजदूरी करने के बाद घर आ रहा था कि अचानक जलालाबाद चौराहे पर गिर पड़ा। वहां से किसी तरह वह घर पहुंचा। अभी परिवार के लोग इलाज के लिए कहीं ले जाते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।