फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थव दफनाने को लेकर दो वर्ग हुए आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र ढढनी रणवीर राय गांव में रविवार को एक पट्टा की जमीन में शव दफनाने को लेकर दो वर्ग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके पर राजस्वकर्मियों बुलाकर पैमाइश कराया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग किसी तरह माने एवं शव को कड़ी सुरक्षा के बीच दफनाया गया। इलाके के ढढनी रणवीर राय निवासी रामव्यास राम (70) को काफी दिनों पहले मलसा ढढनी रोड किनारे ढढनी रणवीर राय मौजे में शासन के द्वारा जमीन पट्टा की गई थी। परिजनों के बताया कि वृद्ध की इच्छा थी कि मौत के बाद शव को पट्टे की जमीन में दफना दिया जाए। उनकी मौत के बाद परिजन शव लेकर पट्टे वाली जमीन में दफनाने पहुंचे। इसी दौरान गांव के ही राजनारायण कुशवाहा कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और शव दफनाने से रोक दिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक नोकझोंक होती रही। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक देवेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। कुछ देर बाद पहुंचे राजस्व कर्मियों ने पहुंचंकर जमीन की पैमाइश करने के साथ जमीन मृतक के नाम से हुए पट्टे की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव दफन करा दिया। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव नेबताया कि विवाद समाप्त कराकर शव दफनवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें