फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व लापता युवक का गन्ने के खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव के सिवान स्थित गन्ने के खेत में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मृतक पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव का एक ग्रामीण सिवान स्थित गन्ने के खेत की तरफ गया था। इसी दौरान एक युवक का शव देखकर चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर कुछ देर बाद पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ गांव निवासी राजेश यादव (38) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मृतक बीते 22 अगस्त को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो करीमुद्दीनपुर थाने में बीते 23 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इधर युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें