फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फंदे पर लटकते मिले दो युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों का फंदे पर शव लटकता हुआ मिला। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फतेपुर सिकंदरपुर (फुल्लनपुर) निवासी अमित कुमार (30) का विवाद उसकी पत्नी के साथ चल रहा था। इसे लेकर वो तनाव में रहता था। बुधवार की रात अमित का फंदे पर लटकता शव मिला। इधर, ससुराल पक्ष के लोगों ने अमित को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी होने पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मिश्रौलिया (पंचवटियां) गांव निवासी विशाल बिंद (19) शटरिंग का काम करता था। वह सुबह 11 बजे काम के लिए काली नगर कॉलोनी गया था। दोपहर में वहीं उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर मृतक के पिता जितेंद्र बिंद, मां पुष्पा देवी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें