फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के उत्थान का दोहराया गया संकल्प

विज्ञापन
शहर के प्रधान डाकघर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित बच्चियां। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान डाकघर में हुए कार्यक्रम में बेटियों के प्रति सम्मान एव उनके उत्थान के लिए संकल्प को दोहराया गया। इस दौरान लाभार्थी बेटियों को सुकन्या समृद्धि खाते की पासबुक और उपहार भेंट किए गए। डाक मंडल के अधीक्षक बालकृष्ण पांडेय ने योजना की जानकारी देते हुए सुकन्या समृद्धि योजना के अधिक से अधिक खाता खुलवाने का आग्रह किया। बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गत एक सप्ताह से पूरे गाजीपुर डाक मंडल में सुकन्या समृद्धि योजना के तीन हजार खाते खोले गए हैं जिसमें गाजीपुर प्रधान डाकघर में खोले गए आठ लाभार्थियों को उनके खाते की पासबुक और उपहार वितरित किए गए। उन्होंने डाक विभाग की ओर से दी जा रही सेवाओं का लोगों से लाभ उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक डाकघर (मुख्यालय) गाजीपुर मंडल मासूम रजा राशदी, नरेश, विकास कुमार गुप्ता, रामवचन राम, दीपक, रूपचंद सिंह कुशवाहा, अवधेश सिंह यादव, रोहित शर्मा, अभिषेक कुमार तिवारी आदि कर्मचारियों के साथ ही लाभार्थियों के अभिभावक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें