फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने की तिथि दस जनवरी 16-06-37

विज्ञापन
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत शासन की ओर से निर्धारित संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि इसके अनुसार छात्र-छात्राओं की तरफ से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने की तिथि 10 जनवरी कर दी गई है। वांछित अभिलेखों सहित ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों को संस्था पर जमा करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी है। छात्र-छात्राओं द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों को संस्था की ओर से विद्यालय के मूल अभिलेखों से मिलान करते हुए ऑनलाइन रिसीव एवं वेरिफाई करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने जिले के सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं से कहा है कि जिन्होंने अभी तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नहीं भरा है। वह छात्र-छात्राएं 10 जनवरी से पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते हुए वांछित अभिलेखों सहित 14 जनवरी से पूर्व संस्था में जमा करें। अन्यथा वह छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें