यूसुफपुर बाजार में साग-सब्जी एवं फल संरक्षण सहकारी क्रय-विक्रय समिति की ओर से शनिवार को डीएपी खाद वितरित की गई।
बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए। उन्हें नियंत्रित करने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। पिछले काफी दिनों से डीएपी की किल्लत से जूझ रहे किसानों को डीएपी बटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान यूसुफपुर बाजार स्थित संस्था कार्यालय पर पहुंच गए। आधार कार्ड और खतौनी के आधार पर प्रति किसान दो बोरी के हिसाब से वितरण किया गया। संस्था के सचिव महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आधार कार्ड के आधार पर मशीन से अंगूठा लगाकर एक किसान को दो बोरी के हिसाब से कृषि विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में 24 एमटी डीएपी का वितरण किया गया। पूरे दिन किसान दो बोरी खाद के लिए डटे रहे।