फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टिायां डाल कर ठेकेदार लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। क्षेत्र के खपरैला और अमेंदा गांव के निकट बहने वाली एकौझी नदी को पार करके लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचना बहुत कठिनाई भरा हो गया है। नदी पर बन रहे छलका पुल पर निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। आगे जाने वाले मार्ग पर बड़ी-बड़ी गिट्टियां डाल कर ठेकेदार लापता हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग से होकर लोग ईटहां, तरायें, बूढ़नपुर और सिंगारपुर आदि गांवों से होकर आगे जौनपुर और आजमगढ़ जिलों के लिए जाते हैं। उस पार से सैदपुर, गाजीपुर और वाराणसी जाने वालों के लिए यही एक मुफीद रास्ता है। लोगों ने बताया कि बीच में एकौझी नदी पर छलका पुल बनाने की मांग कईं वर्षों से की जा रही थी जिसका टेंडर भी 2015 को हुआ था। जबकि छलका पुलिया और चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर खर्च होने वाले दो करोड़ रुपये का आवंटन 2020 में ही हो गया था। जब छह महीने पहले सड़क का निर्माण कार्य भी शुरु हो गया। तब लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन बीते दो महीनों से काम रुक जाने से क्षेत्र के लोगों में चिंता और निराशा बढ़ गई है। मजबूरी में इस मार्ग पर गुजरने वालों को एकौझी नदी की तलहटी में से होकर गुजरना पड़ता है जहां खतरों का अंदेशा हमेशा बना रहता है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता मनीष कुमार शुक्ल ने बताया कि छलका पुलिया की दीवारें बनकर तैयार हैं। आरसीसी करना बाकी है। जल्द ही पुलिया और संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें