फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन पोखरियों पर दबंगों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत स्थित करीब छह पोखरियों पर अतिक्रमण हो चुका है। इससे जलनिकासी की समस्या पैदा हो गई है। जलनिकासी न होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जे को हटवाने की मांग नगर पंचायत प्रशासन और जिलाधिकारी से की लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 गजरफरनगर, वार्ड नंबर 6 सरस्वती नगर, वार्ड नंबर 7 गोविंदनगर, वार्ड नंबर 8 श्रीकृष्ण नगर, वार्ड नंबर 9 आजाद नगर और वार्ड नंबर 10 शास्त्री नगर में स्थित पोखरियों पर लोगों का कब्जा है। सरकार एक तरफ जहां अवैध रूप से सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए ठोस कदम उठाने के साथ जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं। वहीं अभी भी विभिन्न नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में स्थिति पोखरियों को पाटकर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। नगर पंचायत जंगीपुर में स्थित छह पोखरियों की भी यही स्थिति बनी हुई है। पोखरी को पाटकर कब्जा किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में वर्षों से घरों का गंदा पानी जो पोखरी में गिरता था। अब सड़क पर बह रहा है। इससे आमजनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के निस्तारण को लेकर कई पत्रक अध्यक्ष द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जंगीपुर को दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम उनके द्वारा नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें