फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवीओ ने डाक्टर व फार्मास्टि का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। क्षेत्र के ताड़ीघाट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात डाक्टर व फार्मासिस्ट की मनमानी से पशुपालकों को हो रही परेशानी की खबर अमर उजाला ने मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। आला अधिकारियों ने डाक्टर व फर्मासिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगा दिया। मंगलवार को फार्मासिस्ट तो समय से अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सक की कुर्सी खाली ही रही। राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात डाक्टर व फार्मासिस्ट के समय से न पहुंचने से पशुपालक परेशान रहते थे। अमर उजाला की ‘पशु अस्पताल में डाक्टरों, कर्मचारियों की मनमर्जी’ शीर्षक की खबर प्रकाशित हुई तो मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. सुनिल कुमार सिंह ने पशु चिकित्साधिकारी डा. सतेंद्र सिंह एवं फार्मासिस्ट उमेश कुमार श्रीवास्तव को बिना कारण किसी पूर्व सूचना के अस्पताल व मुख्यालय छोड़ने के कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही अगले आदेश तक वेतन रोक दिया। वहीं फर्मासिस्ट समय से चिकित्सालय पहुंच गए, लेकिन डाक्टर की कुर्सी खाली रही। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही पर चिकित्सक व फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगने के साथ अगले आदेश तक वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें