फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान, मजदूरों के लिए कार्य करते रहे अजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सर्वहारा विद्यालय हैंसी पारा में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह यादव हैंसी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह जीवन भर किसान, मजदूर एवं मजलूमों के लिए कार्य करते रहे। उद्योग मंत्री रहते हुए उन्होंने चीनी मिलों का दायरा 25 किमी से घटाकर 15 किलोमीटर किया था। इसी तरह ट्रैक्टर को कामर्शियल मोटर से हटाकर कृषि वाहन में सम्मिलित कराया था। इस कारण इसकी खरीद पर बैंकों का व्याज दर कम हो गया। खाद्य मंत्री रहते गन्ना रेट निर्धारित करने लिए अपने पद से इस्तीफा देकर किसानों के हक लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था। अंतत: सरकार को विधेयक वापस लेना पड़ा था। उनके निधन से अभूतपूर्व क्षति हुई है। शोकसभा में कुंजबिहारी प्रजापति, रामदरश राम, नौशाद अली, मुन्ना यादव, चिंटू प्रजापति, एहतेशाम अली, दयाराम प्रजापति, अरविंद कुमार एडवोकेट, हरिनारायण यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें