फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम नारायण की शहादत रहेगी याद

विज्ञापन
हसनपुरा गांव में शहीद श्याम नारायण सिंह यादव के द्वितीय शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
बिरनो। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2019 को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवान श्यामनारायण यादव को शहादत पर याद किया गया। हसनपुरा फत्तेपुर गांव में लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा श्याम नारायण की शहादत हमेशा याद रखी जाएगी। शहीद की मां सितामी देवी, पत्नी प्रमिला देवी, पुत्र अरविंद यादव, परविंदर यादव, भाई राजेंद्र यादव, राजनरायन यादव, रामगती यादव, सुदामा यादव ने चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, राजेश यादव पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामबरत यादव, गुड्डू यादव, अरुण यादव, शिव परसन यादव, पूर्व राज्य मंत्री सुधीर यादव, आशा यादव, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिरहा गायक विजय लाल यादव और रजनी ने शहीद गीत से सबको भावुक कर दिया। ग्राम प्रधान श्यामजी यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें