दिलदारनगर में स्व.चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रखर प्रतिभा स?
- फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। स्व.चंद्रशेखर पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक ट्रस्ट की ओर से न्यू शाह फैज पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार की रात शिखर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के 190 लोगों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में आईएएस, आईपीएस, जज, चिकित्सक, पशुपालन, कृषि, खेल, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग सम्मानित हुए। इसमें बलिया जिले में सिविल जज के पद पर तैनात गहमर निवासी शशि किरण तथा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों सम्मानित तीरंदाज अंजली, कवि मिथिलेश गहमरी सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि छपरा विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त वाइस चांसलर डा. हरिकेश सिंह ने कहा कि यह प्रतिभाओं वाला क्षेत्र है। ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान हमेशा होना चाहिए। इसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हम ऐसी का प्रतिभा का सम्मान कर रहे हैं, जो देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर डा. सानंद सिंह, रामधारी यादव, डा. सुधाकर पांडेय, डा. बलिराम, अशोक सिंह, अबु बकर खां, प्रीति यादव, एहसान खां, उमेश, अजीत, लक्ष्मण शर्मा, श्रवण गुप्ता, प्रमोद यादव, सुधीर मौजूद थे। संचालन मन्नू सिंह ने किया।