गाजीपुर। रोटरी क्लब और अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने राइफल क्लब में बुधवार को दूसरे दिन भी टीकाकरण अभियान चलाया। रोटरी क्लब के डाइरेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है। रोटरी के माध्यम से सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। लोग वैक्सीन लगवाने के बाद सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अपनी तस्वीरें शेयर करें और वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता को बढ़ाएं। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, सचिव राजेश प्रसाद, असित सेठ, जीशान अहमद, डा. यूसी राय, जेके यादव, विनय सिंह, संतोष वर्मा, राजा हुसैन आदि मौजूद थे।