गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में खड़े यात्री।
- फोटो : samvad
औड़िहार। रक्षाबंधन पर्व का असर 15104 गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर देखने को मिला। गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों का हुजूम देखने को मिला। सीट की बात छोड़िए यात्रियों को कोच के गेट पर खड़े होने तक की जगह नहीं मिली।15104 गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सुबह 6:30 बजे पहुंची, वैसे ही चढ़ने वालों का तांता लग गया। बहुत ही जद्दोजहद करके लोग चढ़-उतर रहे थे। भीड़ इतनी थी कि ट्रेन में अंदर पैर रखने तक की जगह बहुत मुश्किल से मिल पा रही थी। लोगों को गेट पकड़कर ही झूलते हुए देखा गया। सबसे अधिक परेशान महिलाएं रहीं। भीड़ के दबाव के कारण बच्चे चिल्लाते रहे। ऊंचहुआ निवासी उपेंद्र मौर्या जो वाराणसी से आ रहे थे, उन्होंने कहा कि ट्रेन में इतनी भीड़ हमने इससे पहले कभी नहीं देखा। रक्षाबंधन के पर्व पर लोगों का आवागमन अधिक बढ़ जाने से भीड़ देखने को मिल रही है। औड़िहार निवासी अशोक गुप्ता ने कहा कि रेलवे प्रशासन को त्योहार के मद्देनजर स्पेशल ट्रेन चलाना चाहिए, ताकि भीड़ का दबाव कम हो सके। संवाद