फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलने से फसलों को होगा नुकसान

विज्ञापन
बूंदाबादी के बीच शहर के लंका से होकर गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। जनपद येलो जोन में रहा। तेज हवाओं के साथ नगर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते किसान चिंतित नजर आए। उन्हें फसल नुकसान की आशंका सताने लगी। जनपद का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन में एक-दो बार ऐसा भी मौका आया, जब भगवान भास्कर निकले, लेकिन जल्द ही बादलों ने उन्हें ढक लिया। दोपहर के बाद मौसम के मिजाज में और बदलाव आया और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। उन्हें डर सताने लगा कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान न हो जाए। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह ने बताया कि बारिश होने पर फसलों को नुकसान हो सकता है। गंगौली: कासिमाबाद क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली। गंगौली, कासिमाबाद, बहादुरगंज, सिधागर घाट व वेद बिहारी पोखरा सहित चट्टी-चौराहों पर सड़कों पर धूल उड़ती रही। किसानों अरविंद, मोती, विनोद व रमाशंकर ने बताया कि इस वर्ष रबी की फसल अच्छी है और अगले पखवारे में कटाई-मड़ाई तेज होगी, लेकिन बारिश होने पर भारी नुकसान हो सकता है। बरेसर: क्षेत्र के किसान भी मौसम में आए बदलाव से चिंतित हैं। बदरपुर चांद निवासी किसान सुरेश ने बताया कि फसलें अभी खेत में हैं और किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें