दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास से सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर बदमाश को एक तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाल तारावती ने बताया कि पूछताछ में शातिर ने अपना नाम चौजा गांव निवासी सोनू अंसारी बताया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। संवाद